☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Update: झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखिए पूरी लिस्ट

Big Update: झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखिए पूरी लिस्ट

रांची(RANCHI):  झारखंड में अधिकारियों का बड़ा फेरबदल हुआ है. कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस बारे में सरकार के कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है. इस अधिसूचना के अनुसार, परिवहन सचिव राजेश कुमार शर्मा, कौशल विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, आईएएस के० निवासन सहित 18 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है. प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके साथ ही परिवहन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा का ट्रांसफर कर उन्हें कौशल विभाग का सचिव बनाया गया है. प्रवीण कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है. वहीं आईएएस मुकेश कुमार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है.

किसका कहां हुआ ट्रांसफर

1. प्रधान सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखण्ड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

2. सचिव परिवहन विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार शर्मा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

3. सचिव श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित प्रवीण कुमार टोप्पो, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रमण्डलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है.

4. सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित के निवासन, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड, रांची तथा परिवहन आयुक्त, झारखण्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.  

5. उत्पाद आयुक्त, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित कमलेश्वर प्रसाद सिंह, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

6. आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, झारखण्ड, रांची तथा उपाध्यक्ष, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

7. निदेशक, भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित उमा शंकर सिंह, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आई.टी., झारखण्ड के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

8. निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित नेहा अरोड़ा, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. नेहा अरोड़ा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ परियोजना निदेशक नीर निर्मल परियोजना, झारखण्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.

9. अपर सचिव योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार बेसरा, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक श्रमायुक्त झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. संजीव कुमार बेसरा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण (श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखण्ड) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे .

10. उप विकास आयुक्त सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, दुमका के पद पर पदस्थापित कर्ण सत्यार्थी को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उत्पाद आयुक्त, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. सत्यार्थी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखण्ड विमरेज कॉरपोरेशन, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

11. उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित गरिमा सिंह, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. गरिमा सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, तकनीकी शिक्षा, झारखण्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.

12. उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, रांची के पद पर पदस्थापित विशाल सागर, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. विशाल सागर अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, JSAC (Jharkhand Space Application Centre) तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि0 के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

13. उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कोडरमा के पद पर पदस्थापित लोकेश मिश्र को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. मिश्र अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ परियोजना निदेशक, झारखण्ड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसायटी, रांची तथा प्रबंध निदेशक, अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम, झारखण्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

14. संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित अभिजीत सिन्हा, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लि0, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

15. संयुक्त सचिव श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित ऋतुराज को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कोडरमा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

16. नगर आयुक्त मेदिनीनगर, नगर निगम के पद पर पदस्थापित समीरा एस को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, लोहरदगा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

17. संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित रवि आनन्द को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पलामू के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. आनन्द अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

18. संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित दिनेश कुमार यादव, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

 

Published at:15 Dec 2022 08:46 PM (IST)
Tags:Big Update Transfer-posting of IAS officers on a large scale in JharkhandTRANSFER OF IAS IN JHARKHAND IAS JHARKHAND IAS OFFICERS TRANSFER JHARKHAND NEWS RANCHI NEWS THENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.