☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG NEWS: झारखंड हाईकोर्ट ने कई जजों को किया तबादला, दुमका के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बने सुधांशु कुमार शशि

BIG NEWS: झारखंड हाईकोर्ट ने कई जजों को किया तबादला, दुमका के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बने सुधांशु कुमार शशि

रांची (RANCHI) : झारखंड उच्च न्यायालय ने जिला जज के कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना संबंधी अधिसूचना जारी की है. जारी सूची के अनुसार, पाकुड़ सिविल कोर्ट में प्रधान परिवार न्यायालय न्यायाधीश के पद पर कार्यरत सुधांशु कुमार शशि को दुमका सिविल कोर्ट का नया प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही, गढ़वा व्यवहार न्यायालय में प्रधान परिवार न्यायालय न्यायाधीश के पद पर कार्यरत कौशल किशोर झा को गढ़वा व्यवहार न्यायालय का प्रधान जिला न्यायाधीश बनाया गया है. वहीं, जमशेदपुर श्रम न्यायालय में कार्यरत तौफीकुल हसन को रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

 

Published at:29 Aug 2025 12:11 PM (IST)
Tags:Jharkhand High CourttransferjudgesSudhanshu Kumar Shashi Principal District Principal District Judge of Dumka
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.