☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर : भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर भेजे गए दिल्ली

बड़ी खबर : भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर भेजे गए दिल्ली

रांची (RANCHI) : राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है. गढ़वा से भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें दिवाली के दिन सोमवार को दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके परिवार वाले दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन सोमवार रात को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनके परिवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाना पड़ा. डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र रख रही है. 

गढ़वा के माननीय विधायक श्री @sntiwarimla जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। pic.twitter.com/uaSZRMrHcl

— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 20, 2025

सतेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ने के बाद कई राजनीतिक हस्तियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

गढ़वा के माननीय विधायक श्री सत्येन्द्र नाथ तिवारी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है।

बाबा बैद्यनाथ से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूँ।@sntiwarimla pic.twitter.com/yYIdBlgTbt

— Raghubar Das (@dasraghubar) October 21, 2025

इसके अलावा, 2024 के विधानसभा चुनाव में उनसे हारने वाले पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी सत्येंद्र नाथ तिवारी के जल्द ठीक होने की कामना की है और उनसे जल्द गढ़वा लौटने का अनुरोध किया है.

गढ़वा के माननीय विधायक श्री सत्येन्द्र नाथ तिवारी जी के अस्वस्थ होने की दुखद ख़बर मिली।

माँ गढ़देवी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।दीपावली के शुभ दिन पर प्रभु श्रीराम की भाँति उनके जल्द गढ़वा आगमन की प्रार्थना करता हूँ।

वे शीघ्र समान्य होकर गढ़वा के विकास में अपना… pic.twitter.com/9fCAILgjYk

— Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) October 20, 2025

 

 

Published at:21 Oct 2025 05:27 AM (IST)
Tags:BJP MLA Satendra Nath Tiwari's health suddenly deterioratessatendra nath tiwari satendra tiwari video garhwa news garhwa viral video garhwa viral speech garhwa bjp news jharkhand bjp mla garhwa controversy tiwariBig news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.