☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING :झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आया नया आदेश, जानिए विस्तार से 

BIG BREAKING :झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आया नया आदेश, जानिए विस्तार से 

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड में मौसम ने रंग बदला  तो स्कूलों के संचालन के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है. 13 मई  से स्कूल की कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी. झारखंड में स्कूलों के समय को लेकर नया आदेश आ गया है.  या आदेश शुक्रवार को सरकार के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. 

आदेश की प्रतिलिपि अन्य अधिकारियों को भी दी गई है.  आदेश में कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड रांची के आदेश पर राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू  के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रदेश में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त ,गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से लेकर 8 तक की कक्षाएं अगले  आदेश के लिए स्थगित की गई थी.  

वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 तक संचालित करने का दिशा निर्देश दिया गया था.  वर्तमान में मौसम में परिवर्तन को देखते हुए झारखंड राज्य में संचालित सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त( अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा KG  से ऊपर की कक्षाएं दिनांक 13 मई  के प्रभाव से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित की जाएंगी.  मतलब 13 मई  से झारखंड में स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चलेंगे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:10 May 2024 02:20 PM (IST)
Tags:dhanbadjharkhandschoolJharkhand school timingSchool timing change
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.