☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Jharkhand Election 2024
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दहेज के दानवों के हत्थे चढ़ी एक और बेटी, दो लाख नहीं मिले तो उतार दिया मौत के घाट, हैदरनगर थाना में मामला दर्ज   

दहेज के दानवों के हत्थे चढ़ी एक और बेटी, दो लाख नहीं मिले तो उतार दिया मौत के घाट, हैदरनगर थाना में मामला दर्ज   

पलामू(PALAMU): दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता की हत्या का संगीन मामला सामने आया है. पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुरा गांव में नवविवाहिता अनिता देवी (20वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतिका के पिता ननदेव मेहता जो पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्द्री ग्राम के निवासी हैं, उन्होंने अपनी बेटी अनिता की हत्या का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है.

मृतिका के पिता ननदेव मेहता ने हैदरनगर थाना में दर्ज प्राथमिकी (कांड संख्या 60/2024) में बताया है कि उन्होंने पिछले साल 5 मई 2023 को अपनी बेटी अनिता की शादी लोहरपुरा गांव के नन्दलाला मेहता के पुत्र उमेश मेहता के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से की थी. शादी के समय उन्होंने दहेज में मोटरसाइकिल और नगद धनराशि भी दी थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी. जिसे लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

ननदेव मेहता का आरोप है कि सोमवार को उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया गया और देर रात बिना सूचना दिए उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया. ससुरालवालों ने केवल यह जानकारी दी कि अनिता ने जहर खा लिया और उसकी मृत्यु हो गई. इस मामले पर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि मृतिका के पिता की शिकायत पर हैदरनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Published at:10 Jul 2024 03:28 PM (IST)
Tags:dowry demanddowrydowry demandsdowry demand firangul dowry demandgroom demands dowrydowry deathdowry systemdowry system in indiadowry law in indiacriminal proceedings for dowry demanddowry casegirl refuse marriage due to dowry demanddemanddowry prohibition act 1961dowry demanding husbandindian dowry systemradhe ma dowry actdowry death in keralapunishment for dowrydowry in indiafilms on dowrydowry prohibition actsc on dowry deathsupreme court on dowry deathwhat can you give for dowryconviction of husband in dowry deathpresumption in dowry deathlatest update on dowry deathjanjgir dowry harassment casedowry death in hindilatest judgment on dowry deathdowry harassment case in janjgirdowry harassment casedowry in ipcdowry death case in indiapunishment in dowry deathdowry in islamdowry harassment case newsdowry harassment in janjgirhaidarnagarhaidarnagar bhoot melahaidarnagar devi dhampalamuhaidarnagar dhamdevi dham haidarnagar palamudevi dham haidarnagar japala palamuhaidarnagar news todaybhoot mela haidarnagar palamu jharkhandbhoot mela haidarnagar japala palamu jharkhandhaidar nagar palamuhaidarnagar jaghaidarnagar yagya melahaidarnagar muharram 2023haidarnagar yag melahaidarnagar newsdevi dham haidarnagar japaladevi dham haidarnagardanga haidarnagar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.