☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां के बाद बुजुर्गों पर मेहरबान हेमंत सरकार! भेज दिया इस माह के पेंशन का पैसा

मंईयां के बाद बुजुर्गों पर मेहरबान हेमंत सरकार! भेज दिया इस माह के पेंशन का पैसा

रांची(RANCHI): झारखंड में मंईयां के बाद अब बुजुर्गों के खाते में भी पेंशन की राशि भेज दी गई है. सर्वजन पेंशन योजना में रांची जिला के पेंशनधारियों को जुलाई महीने की पेंशन राशि का भुगतान विभाग ने कर दिया. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना में 2 लाख 37 हजार 555 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गयी है.

जिसमें मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये का भुगतान किया गया है.

जुलाई महीने में सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को भेजी गई राशि

  • मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना - 339
  • एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना - 411
  • मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना - 47474
  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना - 169124
  • स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना - 20200
  • मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर)- 07

पेंशन प्राप्त नहीं हुआ तो लाभुक ’’अबुआ साथी’’ (9430328080) पर करें शिकायत

राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों को इस वर्ष जुलाई माह तक की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है. वैसे लाभुक जिन्हें किसी कारणवश पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है वो जन शिकायत हेतु जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर- 9430328080 ‘‘अबुआ साथी’’ पर शिकायत कर सकते हैं, प्राप्त शिकायत पर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा समुचित कार्यवाही की जायेगी. साथ ही संबंधित अंचल में भी आवेदन दिया जा सकता है.

Published at:08 Jul 2025 12:54 PM (IST)
Tags:After Mainiya Hemant government is kind to the elderly! Sent this month's pension moneyold age pension old age pension sa uk old age pension old age pension 2025 delhi old age pension apply old age pension old age pension scheme haryana old age pension uk state old age pension new old age pension 2025 old age pension schemes old age pension list 2025 old age pension kab aayegi old age pension kab dalegi new process old age pension old age pension apply online new old age pension kab ayegi up old age pension kab aayegi old age pension kaise banegi how to apply new old age pensionmaiya yojna news maiya yojna latest news maiya yojana good news maiya samman yojna latest news maiya samman yojana news maiya yojna maiya yojna new update maiya samman yojana latest news maiya yojna 2500 maiya yojna july maiya yojna 250p maiya yojna paisa kab mila maiya samman yojna ka paisa maiya samman yojna maiya yojana jharkhand news update maiya samman yojana maiya yojna ka paisa nahi aa raha hai maiya yojna ka paisa kab milega maiya yojna ka paisa kab aayega maiya samman yojna new update
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.