☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सोरेन की पिछली सरकार के 7 मंत्रियों को इसबार कैबिनेट में नहीं मिली जगह, 5 पुराने चेहरे को मिला मौका

हेमंत सोरेन की पिछली सरकार के 7 मंत्रियों को इसबार कैबिनेट में नहीं मिली जगह, 5 पुराने चेहरे को मिला मौका

रांची (RANCHI) : हेमंत कैबिनेट का विस्तार हो गया. उम्मीद है कि जल्द ही मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर दिया जाएगा. हेमंत 2.0 के नवगठित टीम में 6 नए चेहरे को शामिल गिया गया है तो 5 पुराने ही चेहरों को मौका मिला है. वहीं हेमंत सोरेन की पिछली सरकार के सात मंत्री इस बार मंत्रिमंडल में नजर नहीं आएंगे. पिछली सरकार में सबसे उम्रदराज मंत्री रहे रामेश्वर उरांव को इस बार जगह नहीं मिली. चार पूर्व मंत्री बेबी देवी, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर और बैद्यनाथ राम चुनाव हार गए. सत्यानंद भोक्ता इस बार चुनाव नहीं लड़ पाए, जबकि चंपाई सोरेन पहले ही सत्तारूढ़ गठबंधन को अलविदा कह भाजपा में शामिल हो गए.

नवगठित टीम में 6 नए चेहरे तो 5 पुराने को मिला मौका

नए चेहरे में राधा कृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र महतो, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव को शामिल किया गया है तो पुराने चेहरे में रामदास सोरेन, दीपक बिरूआ, इरफान अंसारी, हफिजुल हसन और दीपिका पांडेय सिंह को मौका मिला है. वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन में इस बार दो महिलाओं को कैबिनेट में जगह मिली है. दोनों कांग्रेस कोटे से है. शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार मंत्री बनी हैं. पिछले कैबिनेट विस्तार में दीपिका पांडे सिंह को हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह मिली थी. उन्हें एक बार फिर मंत्री बनाया गया है. वहीं इसबार आठ महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं.

मंत्रिमंडल में विस्तार में पांचों प्रमंडलों को साधने की कोशिश

हेमंत मंत्रिमंडल में संथाल परगना से चार विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. इसमें मधुपुर से हाफिजुल अंसारी, जामताड़ा से डॉ इरफान अंसारी, महागामा से दीपिका पांडेय सिंह और गोड्डा से संजय प्रसाद यादव शामिल हैं. पलामू प्रमंडल से कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को शामिल किया गया है. कोल्हान से रामदास सोरेन और दीपक बिरुआ, दक्षिणी छोटानागपुर से दो विधायक और कोयलांचल से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

 

Published at:05 Dec 2024 04:21 PM (IST)
Tags:7 ministers of Hemant Soren's previous government 5 old faces got a chancehemant sorenhemant soren cabinethemant soren cabinet expansionhemant soren oath ceremonykalpana sorenhemant soren newshemant soren oathhemant soren cabinet shapath grahan livecm hemant sorenjharkhand cabinet ministers oath ceremonyhemant cabinet oath livehemant soren cabinet oathhemant soren latest newsjharkhand cabinet oathjharkhand cabinet oath livehemant soren jharkhandjharkhand cabinet expansionhemant soren cabinet newshemant cabinet shapath grahanhemant soren cabinet expansion livejharkhand cabinet expansion livehemant soren new cabinethemant cabinet expansionhemant soren cabinet listhemant soren floor testhemant soren edcm hemant soren newsjharkhand cabinetcabinet expansion
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.