☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: नगर निगम में 265 लोगों ने दो साल से अधिक समय से नहीं दिया है होल्डिंग टैक्स,एक सप्ताह में नहीं किये जमा तो निगम उठाएगा ये कदम

देवघर: नगर निगम में 265 लोगों ने दो साल से अधिक समय से नहीं दिया है होल्डिंग टैक्स,एक सप्ताह में नहीं किये जमा तो निगम उठाएगा ये कदम

देवघर(DEOGHAR):देवघर नगर निगम में 265 ऐसे लोगों का घर है जिन्होंने होल्डिंग टैक्स कई सालों से नही जमा किया है . अब ऐसे बकायेदारों को एक सप्ताह का समय नगर निगम द्वारा दिया गया है.अगर इस बीच बकायेदार होल्डिंग टैक्स जमा नही करते है तो उनके ऊपर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्यवाई करने का निर्णय लिया गया है.

5000 रुपये से ऊपर वाले 265 बकायेदार को नोटिस भेजा जा रहा

देवघर नगर निगम के आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के निर्देशानुसार राजस्व बढ़ोतरी को लेकर सहायक नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक ने राजस्व शाखा की समीक्षा की।इस बैठक में टैक्स वसूली करने वाले संबंधित एजेंसी एसपीएस द्वारा 265 बकायेदारों की लिस्ट दी गई है जिनके द्वारा होल्डिंग टैक्स का भुगतान विगत कुछ वर्षों से नही किया जा रहा है . बैठक में मौजूद अधिकारी ने एजेंसी को सभी 265 लोगों को नोटिस भेज कर एक सप्ताह के अंदर होल्डिंग टैक्स की राशि वसूली करने का सख्त निर्देश दिया है . एजेंसी को जिनके द्वारा भुगतान नही किया जाता है वैसे सभी बकायेदारों पर नगर पालिका अधिनियम के अनुसार कार्यवाही करने के लिए भी निर्देश दिया गया है . नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले 265 ऐसे लोग निवास कर रहे है जिनके मकान का होल्डिंग टैक्स 5 हज़ार रुपये से अधिक है . ऐसे में निगम का 265 बकायेदारों के बीच 28 लाख 33 हज़ार 4 रुपिया बाकी है सभी अगर अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर देंगे तो निगम को उक्त राशि का राजस्व प्राप्त होगा .

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Published at:17 Aug 2024 06:26 PM (IST)
Tags:झारखंड में नगर निकाय चुनावरांची नगर निगमझारखंड समाचारझारखण्ड नगरनिगमबिहार न्यूजझारखंड निकाय चुनावझारखंड उच्च न्यायालयबिहार न्यूज़ज़ी बिहार झारखंडझारखण्ड नगरपालिकाझारखण्ड नगरपरिषद्लोकल न्यूजझारखंड हिंदी समाचारहिंदी बिहार न्यूज़झारखंड में स्थानीय निकाय चुनावबिहार खबर
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.