☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, काफिले के आगे गाड़ी घुसने से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, काफिले के आगे गाड़ी घुसने से मचा हड़कंप

पटना(PATNA):राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है. शनिवार को मुख्यमंत्री जब अपने आवास से सिवान के लिए रवाना हो रहे थे, उसी दौरान अचानक उनके कार्किट के आगे एक अज्ञात गाड़ी आ गई. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

अफरा-तफरी का माहौल बन गया

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही गाड़ी मुख्यमंत्री की गाड़ी के बिल्कुल आगे पहुँची, काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी जोर-जोर से चिल्लाने लगे गाड़ी हटाओ, गाड़ी हटाओ. कुछ देर के लिए पूरा काफिला रुक सा गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के बीच आखिर यह गाड़ी घुस कैसे गईमुख्यमंत्री के कार्किट की सुरक्षा पुख़्ता मानी जाती है, फिर भी इस तरह की चूक गंभीर चिंता का विषय है.

सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल

इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर बहस छेड़ दी है. घटना के बाद आला अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच की बात कही जा रही है.

Published at:07 Sep 2025 09:18 AM (IST)
Tags:nitish kumar news today bihar cm nitish kumar news cm nitish kumar live news nitish kumar latest news nitish kumar news nitish kumar viral news nitish kumar bihar news live shrawan kumar news today bihar cm nitish kumar nitish kumar refuses cap news pm modi nitish kumar rally news cm nitish kumar nitish kumar breaking news nitish kumar bihar cm bihar cm nitish kumar gesture bihar cm news today bihar cm nitish kumar speech bihar cm nitish kumar scheme nitish kumar cm again cm nitish newsTrending news Viral news Cm nitish kumar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.