☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सहरसा में संदिग्ध अवस्था मे हवलदार का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा में संदिग्ध अवस्था मे हवलदार का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा(SAHARSA):सहरसा रेलवे स्टेशन परिसर में हवलदार का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार रेल थाना की ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में गिरा हुआ पाया.प्राथमिक जांच के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.शव की पहचान उसके जेब से मिले कागजातों के आधार पर मधेपुरा पुलिस लाइन में पदस्थापित हवलदार राजेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई. 

गवाही के सिलसिले में मोतीहारी गए थे

सूचना मिलने के बाद मधेपुरा पुलिस अधिकारियों एवं परिजनों को सूचित किया गया.आज सुबह मधेपुरा से मेजर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ सहरसा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद सम्मानपूर्वक शव को मधेपुरा पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां अंतिम सलामी के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा.मेजर संजीव कुमार ने बताया कि हवलदार राजेंद्र प्रसाद सिंह गवाही के सिलसिले में मोतीहारी गए थे और लौटते समय सहरसा स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए रुके थे, तभी यह घटना सामने आई.

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया

वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया.उनका आरोप है कि करीब 1000 फीट दूरी तक शव को स्ट्रेचर पर ही पोस्टमार्टम रूम तक ले जाया गया, जबकि अस्पताल परिसर में कई एंबुलेंस खड़ी थीं, फिर भी उन्हें उपयोग में नहीं लाया गया.

Published at:04 Dec 2025 07:11 AM (IST)
Tags:saharsa news today saharsa today news saharsa news live today saharsa news saharsa now news bihar news today saharsa news update news today bihar saharsa news viral saharsa news saharsa latest news latest news saharsa bihar today news saharsa today update saharsa live news today news saharsa news bulletin saharsa district news saharsa crime news bihar news saharsa saharsa viral news saharsa hindi news saharsa local news saharsa police news viral news today anand mohan saharsa news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.