☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गया जी में लालू प्रसाद यादव ने किया अपने पितरो का पिंडदान, पत्नी बेटा और बहू भी रहे साथ

गया जी में लालू प्रसाद यादव ने किया अपने पितरो का पिंडदान, पत्नी बेटा और बहू भी रहे साथ

गया(GAYA):पितृपक्ष मेले के मौके पर राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ गया पहुँचे.उनके साथ पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्र व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पुत्रवधू राजश्री भी मौजूद रहीं. सभी ने विष्णुपद मंदिर में परंपरागत विधि-विधान से पितरों का पिंडदान किया.

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कर्मकांड सम्पन्न हुआ

विष्णुपद मंदिर परिसर स्थित 16 वेदी के समीप वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कर्मकांड सम्पन्न हुआ. इस दौरान मंदिर के पुरोहितों ने पूरे परिवार का पिंडदान कराया.लालू यादव ने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की.

पिंडदान आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति दिलाता है

गया में हर साल पितृपक्ष के दौरान लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते है.माना जाता है कि यहां किया गया श्राद्ध कर्म और पिंडदान आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति दिलाता है.लालू प्रसाद यादव का गया आगमन राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में वह कम ही सार्वजनिक रूप से नज़र आते है.हालांकि, इस बार पूरे परिवार के साथ उनका पितृपक्ष मेले में आना श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा.

Published at:09 Sep 2025 05:06 AM (IST)
Tags:lalu prasad yadav speech in lok sabha lalu prasad yadav - lalu prasad yadav lalu prasad yadav comedy in parliament lalu prasad yadav news lalu prasad yadav meme lalu prasad yadav funny lalu prasad yadav vs modi lalu prasad yadav on modi lalu prasad yadav on pind dan lalu prasad yadav speech lalu prasad yadav comedy lalu prasad yadav on modi bihar gaya visit lalu prasad yadav on modi pind dan lalu prasad yadavs health lalu prasad yadav funny speech nitish kumar on lalu prasad yadavTrending news Viral news Bihar Gaya
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.