☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मैं इस तरह थूक चाटने वालों में से नहीं हूँ....पवन सिंह के बीजेपी वापसी पर खेसारी लाल ने कही ये बात, देखे-VIDEO

मैं इस तरह थूक चाटने वालों में से नहीं हूँ....पवन सिंह के बीजेपी वापसी पर खेसारी लाल ने कही ये बात,  देखे-VIDEO

पटना(PATNA):भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों अपने गानों से ज्यादा राजनीति को लेकर चर्चा में बने हुए हैं वह लगातार एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर रहे है.इसको देखकर कयास लगाया रहा है कि वह विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की तरफ से टिकट लेकर चुनाव लड़ेंगे. वही इस पर अब खेसारी लाल यादव का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.इसमे खेसरी लाल ये बात कहते हुए नजर आ रहे है कि पवन सिंह थूक कर चाटने वालों में से है.

पवन सिंह के एनडीए प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की संभावना तेज़

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. अब भोजपुरी सिनेमा की दुनिया से राजनीति में हलचल मचाने वाली नई चर्चा सामने आई हैभोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के एनडीए प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की संभावना तेज़ हो गई है.सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह ने हाल ही में एक ही दिन में तीन बड़ी राजनीतिक मुलाकातें की. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से. इन मुलाकातों के बाद माना जा रहा है कि उनकी एनडीए से उम्मीदवारी लगभग तय है.

पवन सिंह पर खेसारी लाल ने साधा निशाना

इसी बीच पवन सिंह की राजनीतिक सक्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा उनका पावर अब वहां से शुरू होगा. वो सही थे जब निर्दलीय चुनाव लड़े थे और अब भी सही है.राजनीति में न कोई दुश्मन होता है, न कोई स्थायी दोस्त. हम लोग फालतू में एक राजनेता के लिए लड़ पड़ते है, जबकि उनके मन में एक-दूसरे के लिए कुछ नहीं होता वो पहले गायक थे, अब राजनेता बन गए है.

खेसारी लाल का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

इसी बयान के बाद खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमे कह रहे है कि पहले उन्होंने आरके सिंह को सॉरी कहा, फिर उपेंद्र कुशवाहा को सॉरी कहा, तब जाकर अमित शाह जी ने उनसे मुलाकात की. मैं इस तरह थूक के चाटने वालों में से नहीं हूँ.

बयान ने सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में नई हलचल

खेसारी के इस बयान ने सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फैंस के बीच अब यह बहस छिड़ गई है कि खेसारी लाल यादव आने वाले समय में राजनीति में खुद किस भूमिका में नजर आ सकते है.विशेष बात यह है कि यह बयान सिर्फ मनोरंजन जगत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह बिहार चुनाव के सियासी समीकरणों को नया मोड़ देने वाला बन गया है.पवन सिंह की राजनीति में वापसी और खेसारी लाल यादव का बेबाक रुख, दोनों ही बिहार की चुनावी फिज़ा में नई हलचल का संकेत दे रहे है.

Published at:04 Oct 2025 06:55 AM (IST)
Tags:pawan singh today news pawan singh jyoti singh news today pawan singh news pawan singh news 2025 jyoti singh news today pawan singh bjp news pawan singh latest news pawan singh viral news viral news pawan singh pawan singh jyoti singh news khesari lal pawan singh news pawan singh divorce news pawan singh bhojpuri news bhojpuri news pawan singh pawan singh bhojpuri actor news pawan singh rise and fall news pawan singh aur jyoti singh ka news pawan singh new song pawan singh nda pawan singh songskhesari lal yadav khesari lal yadav khesari lal yadav new khesari lal yadav song khesari lal yadav hits khesari lal yadav gana khesari lal yadav ishq khesari lal yadav video khesari lal yadav dance khesari lal yadav ka gana khesari lal yadav ke gana bolbam khesari lal yadav khesari lal yadav chaita khesari lal yadav ka song khesari lal yadav new song khesari lal yadav ka video aam song khesari lal yadav khesari lal yadav sad song khesari lal yadav song new new song khesari lal yadavTrending news Viral news Entertainment news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.