☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIHAR:मुख्यमंत्री ने किया ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान का निरीक्षण,छात्र-छात्राओं से की बातचीत

BIHAR:मुख्यमंत्री ने किया ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान का  निरीक्षण,छात्र-छात्राओं से की बातचीत

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया.इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली.क्लास रूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़ाई करें और अपने उद्देश्य को प्राप्त करें.

सीएम ने छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की

निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सह ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण तथा ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

1973 में हुई थी इसकी स्थापना 

आपको बताये कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की स्थापना 1973 में 'बिहार इन्स्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक डेवलपमेन्ट' के नाम से सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में शोध एवं प्रबंधन के उद्देश्य से की गयी थी. संस्थान में वर्तमान में प्रोफेशनल कोर्स जो कि स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर का है, संचालित किया जा रहा है.विगत तीन वर्षों में संस्थान ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से ज्यादा Placement के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है.संस्थान प्रबंधन के क्षेत्र में पूर्वी भारत का एक अग्रणी संस्थान है. वर्ष 2025 के Times B-School सर्वे में संस्थान ने शीर्ष 15 प्रबंधन संस्थानों में अपना Rank स्थापित किया है. संस्थान बाजार एवं कॉरपोरेट वर्ल्ड की जरूरत को ध्यान रखते हुए course का संचालन करता है.

  प्रबंधन तथा कम्प्यूटर की शिक्षा काफी कम दर पर दी जा रही है

 संस्थान के द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन तथा कम्प्यूटर की शिक्षा बाजार से काफी कम दर पर दी जा रही है. इसके कम फीस होने से समाज के कमजोर वर्गों के छात्र भी प्रबंधन एवं कम्प्यूटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं तथा कॉरपोरेट वर्ल्ड में अपना स्थान कायम कर रहे है. काफी संख्या में बिहार राज्य स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित छात्र संस्थान में नामांकित है. संस्थान के सारे कोर्स AICTE से मान्यता प्राप्त है तथा संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से सम्बद्ध है. संस्थान में पूर्णतः क्रियाशील Start-up Cell है जो कि भावी उद्यमियों का प्रशिक्षण एवं उद्योग स्थापित किये जाने हेतु Mentoring का कार्य करता है.

Published at:18 Aug 2025 07:46 AM (IST)
Tags:lalit narayan mishra institute lalit narayan mishra institute admission lalit narayan mishra institute patna lalit narayan mishra institute patna admission lalit narayan mishra institute mba results lalit narayan mishra institute first merit lalit narayan mishra institute entrance exam lalit narayan mishra institute patna admission 2022 lalit narayan mishra institute admission related video latit narayan institute of technology ln mishra institute economic development patnacm nitish kumar cm nitish kumar live bihar cm nitish kumar cm nitish kumar today cm nitish kumar speech nitish kumar cm again cm nitish kumar live news cm nitish kumar today news cm nitish kumar hindi news cm nitish kumar latest news cm nitish kumar highlights bihar cm nitish kumar speech cm nitish kumar gandhi maidan nitish kumar cm nitish kumar live today news cm nitish kumar big announcement buxar nitish kumar news patna cm nitish kumar announcement bihar cm nitish kumar announcementTrending news Viral news Bihar Patna
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.