☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CM हेमंत और कल्पना का दिल्ली दौरा निजी या पक रही राजनीतिक खिचड़ी,क्यों भाजपा से नजदीकी की शुरू हुई चर्चा

CM हेमंत और कल्पना का दिल्ली दौरा निजी या पक रही राजनीतिक खिचड़ी,क्यों भाजपा से नजदीकी की शुरू हुई चर्चा

रांची(RANCHI): बिहार के बाद क्या झारखंड में भी गठबंधन को धक्का लगने वाला है. यह सवाल झारखंड में चर्चा में है. सीएम के चेहरा बदलने से लेकर भाजपा के साथ हाथ मिलाने की खबर सुर्खियों में है. जिससे राजनीतिक तपिश भी बढ़ी है और एक बेचैनी सी अंदर खाने मची है. आखिर मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद क्या सब कुछ बदल जाएगा.ऐसे में इस दिल्ली दौरे से लेकर झारखंड की कहानी पर बात करेंगे.आखिर पूरा खेल क्या चल रहा है. क्यों भाजपा और कांग्रेस दोनों रेस हो गई.

सबसे पहले बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के बारे में कर लेते है. बीते तीन दिन से हेमंत सोरेन दिल्ली में है. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद है. इस दौरे के बाद से ही चर्चा शुरू हुई की अब झारखंड में सरकार का चेहरा और गठबंधन बदलने वाला है.इससे पहले दिल्ली में  भाजपा के नेताओं से मुलाकात भी हुई है.लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में जरूर है. हो सकता है कि भाजपा नेताओं से भी मिले हो. लेकिन कहा मिले यह भी जान लेना जरूरी है. झारखंड के राज्यपाल के पुत्र का विवाह है. आज से करीब एक माह पहले राज्यपाल संतोष गंगवार ने खुद मुख्यमंत्री को सपरिवार इस शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावित कार्यक्रम भी राज्यपाल के बेटे के विवाह का ही है. वह शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए है. इस शादी समारोह में कई नेता भी पहुंचे है. जिसमें भाजपा के भी शामिल है. और कई अन्य दल के लोगो को भी आमंत्रण था वह भी है.

अब इसी शादी में मुलाकात और दौरे को लेकर झारखंड में कुछ जगह मीडिया में यह चर्चा शुरू हो गई की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली गए है और वहां सत्ता बदलने पर चर्चा शुरू हो गई. इस पूरे घमासान पर कांग्रेस और भाजपा ने भी जवाब दिया है.

कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि यह खबर सिर्फ महज अफवाह है. चुनाव के समय भाजपा ने ईडी को आगे कर हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया है.ऐसे लोगों को हर बार झारखंड ने निस्त नाबूद कर वापस भेजना जानती है. मुख्यमंत्री एक शेर है अब झपट्टा भी मरेंगे और भाजपा से कही भी हाथ मिलाने की कोई सच्चाई नहीं है.

वहीं भाजपा ने इसपर साफ कहा कि भाजपा हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती है. और जहां तक ईडी की कार्रवाई की बात है इसपर बयान देना उचित नहीं है. अगर ईडी किसी पर कोई कार्रवाई करती है तो कोई आधार रहा होगा. कोर्ट में पेपर जमा किए जाते है. हर किसी ने देखा की झारखंड के मंत्री के ठिकाने से कैसे करोड़ों में रुपये निकल रहे थे. ऐसे लोगों पर कार्रवाई के बजाए बचाना कांग्रेस का काम है. यह नया भारत है और लूट के खिलाफ कार्रवाई होती है. प्रधानमंत्री का साफ सिद्धांत है ना खाऊँगा और ना खाने दूंगा.                                               

Published at:02 Dec 2025 09:44 AM (IST)
Tags:Was CM Hemant and Kalpana's Delhi visit personal or a political sham? Why is the discussion about their closeness to the BJP starting?jharkhand politics jharkhand politics 2025 jharkhand politics news politics in jharkhand bihar jharkhand politics jharkhand politics on sir jharkhand latest politics jharkhand family politics bjp family politics jharkhand jharkhand poltics jharkhand political fight jharkhand political crisis jharkhand political update political news jharkhand jharkhand political tensions jharkhand political analysis jharkhand political scenario political crisis jharkhand political turmoil jharkhandhemant soren cm hemant soren hemant soren jmm hemant soren new hemant soren news hemant soren wife hemant soren jobs hemant soren rally hemant soren age 50 hemant soren speech court on hemant soren hemant soren birthday hemant soren viral video jharkhand cm hemant soren hemant soren announcement happy birthday hemant soren cm hemant soren baha festival cm hemant soren nemra village hemant soren in native avatar hemant soren jmm president live hemant soren born august 10 1975bjp vs jmm jmm bjp alliance bjp jmm alliance jmm bjp alliance rumor jmm bjp alliance rumours jmm bjp government formation jharkhand me bjp jmm sarkar jmm bjp bjp jmm rjd congress jharkhand news bjp jmm rjd congress news jharkhand jharkhand में jmm और bjp का बनने जा रहा है jmm news bjp news jmm exit jmm vs rjd jmm seats jmm bihar chunaw jmm in nda jmm leader jmm bihar alliance rjd jmm news jmm rjd me toot bjp criticism bjp statement bjp jharkhand jmmbjpjharkhand news rjd congress jmm breakup
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.