☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर पर बुलडोजर चलायेगी भाजपा! निशिकांत दुबे ने ट्वीट सहेज कर रखने की दी चेतावनी

सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर पर बुलडोजर चलायेगी भाजपा! निशिकांत दुबे ने ट्वीट सहेज कर रखने की दी चेतावनी

रांची(RANCHI)-झारखंड की सत्ता में वापसी के बाद भाजपा ने सीएम हेमंत के घर पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है. देवघर से भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर इस चेतावनी को जारी करते हुए लिखा है कि ”जब नाश मनुष पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी बाबूलाल मरांडी जी आपके शिखंडी अधिकारियों की घटिया गिरी से डरने वाले नहीं हैं. यही शिखंडी अधिकारी राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद आपका दुमका वाला अवैध घर गिरा देंगे. इस ट्वीट को सहेज कर रखिएगा”

क्या इन कथित शिखंडी अधिकारियों के पीछे खड़ी होगी भाजपा

हालांकि इस ट्वीट में निशिकांत ने सीधे सीधे भाजपा के द्वारा घर गिराने के बजाय कथित शिखंडी अधिकारियों का हवाला दिया है, उन्होंने दावा किया है कि इन्ही शिखंडी अधिकारियों के द्वारा उनका घर ध्वस्त किया जायेगा. कोई भी समझ सकता है कि किसी भी राज्य के पूर्व मुखिया का घर को ध्वस्त करना किसी भी अधिकारी के लिए इतना सहज नहीं होता है, उसके पीछे पूरी राज्य की सत्ता और सरकार की इच्छा शक्ति होती है, इस हालत में निशिकांत दुबे के इस ट्वीट को इसी संदर्भ में देखा जा सकता है, और माना जा सकता कि राज्य में वापसी के बाद कथित रुप से इन शिखंडी अधिकारियों में हौसले का संचार करते भाजपा सीएम हेमंत के आवास को ध्वस्त करवायेगी.

सीएम हेमंत के दुमका वाले घर को अवैध बताती है भाजपा

यहां ध्यान रहे कि भाजपा सीएम हेमंत के दुमका वाले खबर को अवैध मानती रही है, उसका दावा है कि इस घर की जमीन सीएनटी का उल्लघंन कर हासिल किया गया है. क्योंकि हेमंत सोरेन मूल रुप से रामगढ़ जिले के निवासी है, इस हालत में, उनके द्वारा दुमका में जमीन की खरीद करना नियमों का उल्लंघन है. बावजूद इसके एक सांसद के द्वारा किसी राज्य के मुखिया के घर को इस अल्फाज में गिराने की चेतावनी देना, राज्य की सियासत के लिए एक गंभीर संकेत हैं, आम रूप से इस तरह के अल्फाज राजनेताओं के द्वारा प्रयोग करने से बचा जाता है, लेकिन निशिकांत दुबे और सीएम हेमंत की यह जंग कोई नयी नहीं है, निशिकांत दुबे यह आरोप लगाते रहते हैं कि सीएम हेमंत के द्वारा उन पर दर्जनों फर्जी मुकदमा दर्ज किया जाता रहा है, दूसरी तरफ झाममो का आरोप है कि अपने तथ्यहीन आरोपों से निशिकांत बराबर सरकार की छवि को खराब करने की साजिश रचते रहते हैं.   

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

इंडिया-एनडीए दोनों से दो-दो सीट का ऑफर! हजारीबाग में जयराम की दहाड़- हमारा सपना झारखंडियों के चेहरे पर मुस्कान, संजय महेता की ओर किया इशारा

सीएम नीतीश फिजिकली हैंडीकैप, सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, कहा एक मिनट भी सत्ता में रहना बिहार के लिए खतरनाक

Big Breaking-बिहार में तख्ता पलट! 48 घंटे का काउंटडाउन शुरु! दिल्ली से पटना तक सियासी हलचल तेज

इधर पूछताछ उधर डांस! गुस्से में महामहिम! कहा सरकार की गलती की वजह से पहुंचा सीएआरपीएफ का काफिला

तेजस्वी नीतीश की राहें जुदा! हवाओं की तरह बदलती विचारधारा, समाजवाद का पुरौंधा होने का करता है दावा! रोहणी आचार्य के ट्वीट के बाद बिहार में भूचाल

Big Breaking: ईडी के नौवें समन पर सीएम ने भेजा जवाब, क्या इस बार मुख्यमंत्री से कहीं और होगी पूछताछ?

कोयला, लोहा, अभ्रक सब कुछ हमारा, बावजूद इसके हमारे हिस्से में फटेहाली लेकिन गैरझारखंडियों के खाते में समृधि और खुशहाली, अब यह लूट बंद, गरजे हेमंत

Published at:26 Jan 2024 03:22 PM (IST)
Tags:hemant sorenjharkhand cm hemant sorenjharkhand chief ministerhemant soren newscm hemant sorenhemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenjharkand cm hemant sorenjharkhand hemant soren newshemant soren jharkhand newshemant soren today newshemant soren latest newshemant soren cmhemant soren on edjharkhand chief minister hemant sorenhemant soren interviewhemant soren ed summoned summons hemant sorenhemant soren ednishikant dubeybjp mp nishikant dubeynishikant dubey latest newsnishikant dubey newsmahua moitra vs nishikant dubeyNishikant dube tweetBJP will demolish CM Hemant's houseBJP will demolish CM Hemant's Dumka houseNishikant's warning to CM Hemant
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.