☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्यदेव को आज दिया जाएगा अर्घ्य, नोट कर लें संध्या और उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्यदेव को आज दिया जाएगा अर्घ्य, नोट कर लें संध्या और उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्रकृति और आस्था के संगम का पर्व छठ पूजा बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, खरना पूजा के अगले दिन आज यानी 27 अक्टूबर, सोमवार को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे. छठ व्रती और उनके परिवारजन सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुटे हैं. घरों में पवित्रता और साफ-सफाई के बीच शुद्ध देसी घी में ठेकुआ बनाया जा रहा है. पूजा के लिए फल, दीए, और सूप-दौरा को सजाया जाता है. शाम के समय श्रद्धालु सिर पर दौरा रखकर, मंगल भाव से विभिन्न छठ घाटों की ओर प्रस्थान करेंगे.संध्या बेला में व्रती जल में खड़े होकर सूर्यदेव से परिवार, समाज और देश की सुख-शांति की कामना करेंगे.

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य का समय

इस वर्ष छठ पूजा का पहला अर्घ्य 27 अक्टूबर, सोमवार की शाम 05:12 बजे तक दिया जाएगा. इसी समय सूर्यास्त होगा और श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को जल अर्पित करेंगे.

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य का समय

छठ महापर्व के अंतिम दिन 28 अक्टूबर, मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. पंचांग के अनुसार, उस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06:31 बजे रहेगा. श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे और सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना करेंगे. चार दिनों तक चलने वाला यह लोक आस्था का महापर्व मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा.

Published at:27 Oct 2025 04:47 AM (IST)
Tags:chhath mahaparva geet chhath mahaparva day-1 (nahaye khaye) chhath puja bihar ka mahaparva emotions of bihar bihar ka mahaparva chhath puja bihar chhath puja chhath puja kharna puja chhath puja kharna kharna chhath puja chhath festival chhath vrat chhath geet mahaparv chhath ghat delhi chhath puja karna chhath pawan geet pahli baar chhath puja kaha hua tha chhath puja kharna 2025 chhath puja kharna 2021 chhath puja kharna bhog kharna chhath puja song kharna geet chhath pujasandhya argh chhath geet chhath sandhya arghya sandhya aragh chhath puja vlog video chhath mahaparva 2017 sandhya arag chhath chhath sandhya arag sandhya argh sandhya ganga g aragh chhath puja vlog video chhath mahaparv sandhya arag chhath puja geet mahaparv chhath sandhya arghya aastha ka mahaparv chhath puja sandhya arghya 2018 lokastha ka mahaparv chhath puja sandhya arghya special song new sandhya aragh puja ho raha hai sandhya aragh puja chhat par chhath sandhya aragh puja hote huye
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.