मोतीहारी: बार बालाओं के डांस पर युवकों ने लहराया पिस्टल, वीडियो वायरल

    मोतीहारी: बार बालाओं के डांस पर युवकों ने लहराया पिस्टल, वीडियो वायरल

    मोतीहारी(MOTIHARI): बिहार में तमंचे पर डिस्को युवाओं के लिए एक फैशन बन गया है. इसी तरह का एक और मामला मोतिहारीं से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बंद कमरे में कुछ युवक ऑकेस्ट्रा डांसर के साथ तमंचा लहराते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि जन्मदिन पार्टी का आयोजन युवाओं द्वारा किया गया और इसी में डांस प्रोग्राम के दौरान युवक हाथ में हथियार लेकर भांजते दिखे.  द न्यूज पोस्ट इस वीडियो का पुष्टि नहीं करता है पर बताया जाता है कि ये वीडियो जिले के शिकारगंज थाना छेत्र के सिरौना गांव का है. जहाँ पे युवक के जन्मदिन को लेकर उसके मित्रों ने डांस प्रोग्राम कराया और फिर उसी कार्यक्रम में नर्तकियों के साथ जमकर युवकों ने देसी कट्टा व् पिस्टल लहराया. इस विडीयो के वायरल होते ही पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है और वायरल वीडियो के आधार पर युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news