पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान की क्यों हो रही चर्चा, भारत के संबंध में क्या है महत्वपूर्ण

    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान की क्यों हो रही चर्चा, भारत के संबंध में क्या है महत्वपूर्ण

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ताज़ा बयान पर भारत- पाकिस्तान में चर्चा हो रही है.भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बनाए रखने के अपने देश के दृढ़ संकल्प को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरियों की इच्छाओं के अनुरूप जम्मू और कश्मीर मुद्दे के समाधान से जुड़ी हुई थी.हम बातचीत के माध्यम से भारत के साथ स्थायी शांति चाहते हैं, क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए एक विकल्प नहीं है.यह समाधान नहीं दे सकता है.

    शहबाज शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली में व्यापार, अर्थव्यवस्था और अपने लोगों की स्थिति में सुधार के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए. पाकिस्तान हमलावर देश नहीं है. हम अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए सेना पर पैसा खर्च करते हैं न कि किसी मुल्क पर आक्रामकता के लिए.

    प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान के समक्ष चुनौतियों के बारे में चर्चा की.उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आर्थिक संकट हाल ही में दशकों की राजनीतिक अस्थिरता के साथ-साथ संरचनात्मक समस्याओं से उपजा है. पाकिस्तान की स्थापना के बाद से पहले कुछ दशकों में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली वृद्धि देखी गई. है.

    प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि समय के साथ हमने उन क्षेत्रों में बढ़त खो दी है, जिनमें हम आगे थे. उन्होंने कहा कि ऊर्जा और नीतिगत कार्रवाई की कमी के कारण राष्ट्रीय उत्पादकता में कमी आई है. उल्लेखनीय है कि शरीफ का यह बयान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की भारत की विदेश नीति की सराहना करने के बाद आया है.उन्होंने ऐसे पश्चिमी देशों को फटकार लगाई जो भारत के रूस से तेल खरीदने की निंदा कर रहे थे.सामरिक दृष्टिकोण से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news