पत्नी ने प्रेमी के साथ रची हत्या की साजिश, भनक लगते ही घर से भागा पति, अब पुलिस से मदद की लगा रहा गुहार

    पत्नी ने प्रेमी के साथ रची हत्या की साजिश, भनक लगते ही घर से भागा पति, अब पुलिस से मदद की लगा रहा गुहार

    नालंदा(NALANDA): मेरठ सौरभ हत्याकांड के बाद लगातार प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध में पतियों को मारने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं, पतियों में भी इसे लेकर दहशत का माहौल है. इसी दहशत के साये में बिहार के नालंदा का एक पीड़ित पति भी रह रहा है. क्योंकि, उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है.

    यह चौंकाने वाला मामला कासोंचक नकटपूरा गांव से सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. बताया जा रहा है कि पत्नी निक्की कुमारी और कासोंचक नकटपूरा गांव के ही युवक बिट्टू कुमार के बीच पिछले 6 वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था. निक्की के पति को जब इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने विरोध जताया. इसके बाद पत्नी ने प्रेमी बिट्टू के साथ मिलकर न सिर्फ पति को जान से मारने की योजना बनाई बल्कि पहले घर पर अपनी ननद और पति के साथ भी मारपीट की.

    अब वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित पति का कहना है कि जब उसे उसकी पत्नी निक्की द्वारा की जा रही उसकी हत्या की साजिश की भनक लगी तो वह किसी तरह वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है और यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news