प्रेम विवाह के लिये ज़िद पर अड़ी बेटी तो मां- बाप ने किया ये हश्र, सुनकर कांप जाएगा कलेजा, जानिए पूरा मामला 

    प्रेम विवाह के लिये ज़िद पर अड़ी बेटी तो मां- बाप ने किया ये हश्र, सुनकर कांप जाएगा कलेजा, जानिए पूरा मामला 

    टीएनपी डेस्क: यूपी के बड़ौत कोतवाली गांव में अंकित और शिवानी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. पहले तो अंकित और शिवानी के बीच दोस्ती थी लेकिन बाद में यह दोस्ती धीरे-धीरे इश्क में तब्दील हो गई. अब जब प्यार परवान चढ़ा तो  दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की काम भी खा ली. फिर परिवार तक बात पहुंची और लड़की ने अपने परिवार वालों से कहा कि हमें शादी करनी है. हम अपनी मर्जी से जीना चाहते हैं. लेकिन अंकित चूँकि दूसरे बिरादरी का था इस वजह से घर वाले को यह शादी मंजूर नहीं थी. लेकिन शिवानी भी शादी करने के लिए जिद पर अड़ी थी. अंतरजाति विवाह को लेकर ना तो गांव मानता, ना समाज,  ना जाति बिरादरी के लोग. किसी को भी यह प्यार मंजूर नहीं था. लेकिन शिवानी की जिद के आगे घर वाले झुकना नहीं चाहते थे. इसीलिए उन्होंने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया.

    आधी रात को जब सब सो रहे थे तभी पिता और बाकी परिवार वालों ने मिलकर शिवानी का गला घोट दिया और हमेशा के लिए उसकी सांसे छीन ली. इतना ही नहीं पिता ने आधी रात को ही शिवानी की चिता भी जला दी और अस्थियो को यमुना नदी में बहा दिया. घरवालों को लगा था कि इस बात की खबर किसी को पता नहीं चलेगी लेकिन कहते हैं ना सच्चाई नहीं छुपती है.

    इस पूरे मामले की खबर प्रेमी अंकित तक पहुंच गई.इसके बाद अंकित ने डरते डरते पुलिस को फोन किया और पूरी सच्चाई बताई. अंकित ने पुलिस को बताया कि शिवानी के घर वालों ने उसे मौत की नींद सुला दी है और अब वह मेरे परिवार को भी नहीं छोड़ेंगे. प्रेमी अंकित ने पुलिस को यह भी बताया कि शिवानी ने एक पत्र लिखा था जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था. पत्र में उसने अपने भाई पिता सहित कई लोगों के नाम का जिक्र किया था. अंकित ने पुलिस को बताया कि शिवानी और वह काफी दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते  थे. लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग थी इसीलिए शिवानी के घर वाले रिश्ते के खिलाफ थे. जब घर वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने शिवानी को मौत की नींद सुला दिया. 

    इसके बाद अंकित की शिकायत पर पुलिस की टीम गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि अंकित ने अपनी प्रेमिका शिवानी की मां, उसके पिता, उसके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने शिवानी के माँ और पिता को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की तो दोनों ने बताया कि उनकी बेटी की वजह से उनकी इज्जत खराब हो रही थी इसीलिए उन्होंने मार डाला. माता-पिता दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. अब पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news