जस्टिस का मोबाइल हुआ चोरी तो सक्रिय हुई पुलिस, अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

    जस्टिस का मोबाइल हुआ चोरी तो सक्रिय हुई पुलिस, अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA) : आज के समय में हर हाथ में मोबाइल फोन रहता है और आए दिन मोबाइल चोरी की प्राथमिकी थाना में दर्ज होती है. बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिसका चोरी गया मोबाइल वापस मिल पता है. लेकिन जब किसी वीवीआईपी का मोबाइल चोरी हो जाए तो पुलिस महकमा काफी सक्रिय हो जाती है और मिलों दूर चोर को पकड़ कर मोबाइल बरामद कर लेती है. ऐसा ही एक मामला दुमका में सामने आया है, जब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1 जनवरी को पूजा करने  बासुकीनाथ पहुंचे जयपुर हाई कोर्ट के  जस्टिस के मोबाइल पर चोर ने हाथ साफ कर दिया. मामला जस्टिस का था तो पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्ला देश के बॉर्डर से अंतरप्रांतीय मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से जस्टिस का मोबाइल सहित चोरी के कुल 8 मोबाइल फोन बरामद किया है.

    जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को बासुकीनाथ धाम मंदिर में भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने राजस्थान से आए जयपुर हाई कोर्ट के जस्टिस के मोबाइल सहित अन्य कई श्रद्धालुओं का मोबाइल चुरा लिया था. इस संबंध में जरमुंडी थाना में मोबाइल चोरी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारीयों के निर्देश पर अनुसंधान एवं कार्रवाई के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य से साहिबगंज जिला के तीन पहाड़ के मोबाइल चोर गैंग की संलिप्तता का पता चला. जिसके आधार पर तीन पहाड़ के बाबूपुर गांव से दो मोबाइल चोर को गिरफ्त में लिया गया जिसकी निशानदेही पर बिहार, पश्चिम बंगाल एवं बंगलादेश बार्डर से अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी के मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों को दुमका न्यायालय में उपस्थापित करते हुए जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. सभी का साहिबगंज के तीन पहाड़ से संबंध रहा है और देवघर एवं बासुकिनाथ मंदिर सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों का मोबाइल गायब करने का काम करते थे. चोरी की मोबाइल को साहिबगंज के तीन पहाड़ भेजा जाता था, जहां से विभिन्न राज्यों एवं बांग्लादेश में बेचा जाता था. इस तरफ मोबाइल चोरी में एक नेटवर्क कार्य करता था.

    रिपोर्ट-पंचम झा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news