लड़के ने मिलने से किया इनकार तो बिजली के पोल पर चढ़ गई प्रेमिका, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वायरल वीडियो

    लड़के ने मिलने से किया इनकार तो बिजली के पोल पर चढ़ गई प्रेमिका, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वायरल वीडियो

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित हाई टेंशन तार के पोल पर एक युवती अचानक चढ़ गई और आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय लोगों ने युवती को हाई टेंशन पोल पर चढ़ते देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इधर मौक़े पर पुलिस पहुंची और युवती क़ो हाई टेंशन पोल से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है. वहीं युवती को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी है. वैसे युवती का कहना है कि उसका प्रेमी आदित्यपुर में रहता है और जब तक वह नहीं आएगा वह हाई टेंशन पोल से नीचे नहीं उतरेगी. अब युवती के प्रेमी को पुलिस खोजने का प्रयास कर रहा है. पर काफी परेशानी के बाद लड़की को सही सलामत बिजली के पोल से उतारा गया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news