ये कैसा प्यार! पहले साथ जीने मरने की कसमें खाई फिर जिस्मफरोसी के धंधे में धकेल दिया

    ये कैसा प्यार! पहले साथ जीने मरने की कसमें खाई फिर जिस्मफरोसी के धंधे में धकेल दिया

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्यार में धोखा मिलना कोई नई बात नहीं, लेकिन प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ ऐसी दागाबाजी कर दी कि जानकर रूह ही कांप जाए. पहले तो एकसाथ जीने और मरने की कसमें खाई फिर ब़ॉलीवुड फिल्म ‘गंगूबाई’ के तर्ज पर अपनी मासूका को जिस्म के बाजार में धकेल दिया. ये दिल दहलाने वाला मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है. बेगूसराय की बखरी पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया.

    ...तो यहां से शुरू हुई थी कहानी

    करीब 9 महीने पहले एक युवती को पटना के एक युवक से प्यार हो गया. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा. दोनों ने शादी करने का फैसला किया और युवती युवक के साथ पटना स्थित अपने घर से भाग गई. मंदिर में शादी हुई और फिर युवक ने कहा कि बेगूसराय के बखरी इलाके में उसका एक रिश्तेदार रहता है. हम वहीं रहेंगे. दोनों उस कथित रिश्तेदार के घर भी पहुंचे लेकिन असलियत में वह रिश्तेदार का घर नहीं बल्कि देह व्यापार का अड्डा था.

    पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बचाया

    पुलिस ने बखरी के नदैल घाट मिरकालापुर में देह व्यापार के धंधेबाजों पर छापेमारी की जिसमें पुलिस ने अवैध देह व्यापार के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया. वहीं प्रेम प्रसंग में बेची गई युवती को सकुशल मुक्त करा लिया गया.

    जानकारी के अनुसार बेगूसराय के महिला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बखरी के मिरकालापुर में कुछ लोग एक घर के अंदर नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार करा रहे हैं. इसकी सूचना बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष को दी गई.

    एसपी के निर्देश पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी शिल्पी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मीनू शर्मा व अन्य पुलिस टीम ने मिरकालापुर स्थित घर पर छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली कि अशोक खलीफा के पुत्र पिंटू खलीफा के घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है.

    पुलिस छापेमारी के दौरान घर से एक महिला व नाबालिग लड़की को बरामद किया गया. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी है. जबकि नाबालिग लड़की से पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली. पुलिस टीम ने पिंटू खलीफा के घर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. देह व्यापार के धंधे में संलिप्त पिंटू की पत्नी जागो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में महिला थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news