ये कैसा इंसाफ? इन बच्चों को चॉकलेट चोरी करने की मिली इतनी बड़ी सजा कि शर्मशार हो गयी मानवता, देखें वायरल वीडियो

    ये कैसा इंसाफ? इन बच्चों को चॉकलेट चोरी करने की मिली इतनी बड़ी सजा कि शर्मशार हो गयी मानवता, देखें वायरल वीडियो

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 1 मिनट 18 सेकेंड के इस वीडियो में पांच 4 से 7 साल के दिखाई देने वाले बच्चों को चॉकलेट, स्नैक्स चोरी के आरोप में दुकानदार द्वारा नंगा कर जूता चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया गया है. इस वीडियो ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. वायरल वीडियो मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही गांव का बताया जा रहा है.

    पढ़ें मानवता को शर्मशार करने वाला पूरा मामला

    वहीं इस वीडियो में हाथ में डंडा रखनेवाला इंसान गांव स्थित झंडा चौक का किराना दुकानदार नागेश्वर शर्मा है. वही वीडियो में दिखाई देने वाले पांचों बच्चे भी इसी गांव के है. इन बच्चों पर आरोप है कि गांव के ही नागेश्वर शर्मा के किराना दुकान से स्नैक्स और चॉकलेट चोरी की है. जिसके आरोप में पांच नाबालिग बच्चों को नंगा कर, उनके गले में चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया.यही नहीं, उनके चेहरे पर चुना से टीका लगाया और उनकी पिटाई भी की.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद जिलेभर में इस घटना की तीव्र निंदा की जा रही है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

    जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना गुरुवार को उस वक्त घटी जब गांव के ही एक किराना दुकानदार नागेश्वर शर्मा ने पांच बच्चों को अपनी दुकान से स्नैक्स और चॉकलेट चुराते हुए पकड़ लिया। दुकानदार का दावा है कि उसकी दुकान से पिछले कई दिनों से चोरी हो रही थी और गुरुवार को उसने बच्चों को रंगेहाथों पकड़ लिया.इसके बाद उसने बच्चों को सजा देने के नाम पर अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी. पुलिस ने मामले में आरोपी दुकानदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news