Weather Forecast:झारखंड के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, राजधानी में छाये रहेंगे बादल, पढें कब विदाई लेगा मानसून

    Weather Forecast:झारखंड के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, राजधानी में छाये रहेंगे बादल, पढें कब विदाई लेगा मानसून

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश की कई राज्यों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदाई ले चूका है, लेकिन अभी भी झारखंड के कुछ जिलों में देखी जा रही है.हालंकी राज्य के कई जिलों से बारिश गायब है लेकिन अभी भी कुछ जिले में हल्की बारिश देखने को मिल रही है.मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों और बिहार झारखंड के कुछ हिस्सा से दक्षिण पश्चिम मानसून जल्दी ही वापस लौट जाएगा.

    पढें कब विदाई लेगा मानसून

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आने वाले दो दिनों में झारखंड बिहार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से दक्षिण पश्चिमी मानसून पूरी तरीके से विदाई ले लेगा.वही आज यानि शनिवार के मौसम की बात करे तो आज झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.वही आनेवाले अगले पांच दिनों तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किस तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं जतायी गयी है.

    आज राजधानी में आसमान में बादल छाये रहेंगे

    आईएमडी की माने तो राजधानी रांची के अधिक्तम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है वही न्युनतम तपमान में गिरावट आएगी.वही आज राजधानी में आसमान में बादल छाये रहेंगे.हालांकी मौसम में सूखा रहेगा.आज राजधानी का अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस न्युनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news