Weather Forecast: इस दिन के बाद फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में छाये रहेंगे बादल, पढ़ें आज का हाल

    Weather Forecast: इस दिन के बाद फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में छाये रहेंगे बादल, पढ़ें आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में रोजाना न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है. पिछले तीन-चार दिनों में झारखंड के तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 5 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढोतरी होगी.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मार्च के बाद एक बार फिर झारखंड का मौसम बदल सकता है यानि आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

    16 मार्च के बाद फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

    पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम की बात की जाए तो झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं मौसम विभाग की माने तो कल यानि मंगलवार को झारखंड को भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है.आज झारखण्ड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं आज झारखण्ड का मौसम शुष्क बना रहेगा.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32  डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 16  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 18 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news