Weather Forecast:पिछले दो दिनों में 4 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पढ़ें अगले 5 दिनों के मौसम

    Weather Forecast:पिछले दो दिनों में 4 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पढ़ें अगले 5 दिनों के मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में बढ़ती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है क्योंकि बारिश होने और बादल छाए रहने की वजह से अधिक तापमान में भी गिरावट आयी है और राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों का मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चुका है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 4-5 दिनों में झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है यानी लोगों को गर्मी और ठंड दोनों से राहत मिल मिलेगी.पिछले 1 सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान थे लेकिन अचानक झारखंड के मौसम का मिजाज बदला और मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चूका है.पिछले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आयी है.

     पढ़ें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

    मौसम विभाग की माने तो आनेवाले दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकतम जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33  डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 15  डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news