Weather Forecast:आनेवाले अगले 4-5 दिनों में 6 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा, गर्मी से छूटेगा पसीना, पढ़ें आज का मौसम

    Weather Forecast:आनेवाले अगले 4-5 दिनों में 6 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा, गर्मी से छूटेगा पसीना, पढ़ें आज का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. हालांकी बारिश और वज्रपात से 2 दिनों से राहत मिली है, तो वहीं अगले दो दिनों तक और झारखंड का मौसम सामान्य रहनेवाला है.इसी दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में गिरावट और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है तो वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. वहीं बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है.

    अगले 4-5 दिनों के अंदर झारखंड के  न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है

    वहीं आज यानि मंगलवार के मौसम की बात करें, तो झारखंड का मौसम सामान्य बना रहेगा, यानि दोपहर में धूप, तो सुबह-शाम सिहरन महसूस होगा.वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 4-5 दिनों के अंदर झारखंड के  न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान में भी 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी, जिससे लोगों को गर्मी से पसीने छूट सकते है.वहीं शुक्रवार के दिन झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

    जानें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 13  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 11 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news