Weather Forecast:अप्रैल महीने के पहले दिन खूब सतायेगी गर्मी, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, पढ़ें अपने जिले का हाल

    Weather Forecast:अप्रैल महीने के पहले दिन खूब सतायेगी गर्मी, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, पढ़ें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में बढ़ती सूरज की तपीश से लोगों का हाल बेहाल है, रोजाना कड़कड़ाती धूप से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, तो वहीं बढ़ता तापमान की दोहरी मार लोगों पर पड़ रही है. लगातार हो रहे हैं तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से गर्मी  बढ रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढोत्तरी हुई है.जिसकी वजह से कोल्हान के सरायकेला और अन्य जिलों में काफी गर्मी देखने को मिल रही है.

    1 अप्रैल को खूब सतायेगी गर्मी

    वही आज  यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज अप्रैल महीने का पहला दिन है ऐसे में आज प्रचंड गर्मी लोगों को खूब सताने वाली है, क्योंकि आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़कड़ाती धूप खिलेगी, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से हाल बेहाल हो जाएगा आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज

    वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानि बुधवार से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी भी हो सकती है.झारखंड में 2, 3, 4 और 5 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. वही 6 अप्रैल से एक बार फिर मौसम सामान्य हो जाएगा.

    पढ़ें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news