Weather Alert:अगले 48 घंटे में झारखंड में दिखेगा ठंड का व्यापक असर, रहें सावधान,पढ़े IMD का अलर्ट 

    Weather Alert:अगले 48 घंटे में झारखंड में दिखेगा ठंड का व्यापक असर, रहें सावधान,पढ़े IMD का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में ठंड बढ़ रही है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज यानी सोमवार के दिन अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है आने वाले अगले 48 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों का पारा 2 से 3 डिग्री और गिर जाएगा जिसकी वजह से ठंड का असर लोगों पर पड़ेगा इसलिए पहले से ही गर्म कपड़े तैयार रखें. आपके स्वास्थ्य पर बदलते अचानक मौसम का प्रभाव,व्यापक रूप से पड़ने की वजह से तबियत खराब हो सकती है.

    ठंडी हवाएँ दिखाएँगी अपना असर

    वही हिमालय क्षेत्र में कनकनी की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों पर इसका असर पड़ रहा है और ठंडी हवाएं लोगों की हांड कंपा रही है.IMD का कहना है कि बर्फीली हवाओं का असर राजधानी रांची, रामगढ़, कोडरमा व खूंटी पर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है.सुबह के समय कोहरा दोपहर में धूप के साथ-साथ हवा की वजह से लोगों को सिहरन महसुस हो रही है.वही रात के समय कंबल के बिना गुजारा मुश्किल हो चुका है.

    झारखंड के उत्तर और मध्य जिलों में इसका व्यापक असर

    मौसम विभाग का कहना है कि अचानक ठंड बढ़ने की वजह से झारखंड के उत्तर और मध्य जिलों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है खास तौर पर आने वाले 48 घंटे का दौरान झारखंड का पारा 2 से 3 डिग्री गिरेगा जिससे लोगों को सावधान रहना है.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान यहां मौसम साफ रहा लेकिन रात के समय लोगों को काफी ज्यादा ठंड लग रही है.

    अगले 24 घंटे में दो से तीन डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्युनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई है.वही आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में और दो डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस  न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news