Weather Alert:झारखंड पर दिखेगा मौसम का व्यापक असर, इन 10 जिलों के लोग भारी बारिश और वज्रपात से रहे सावधान

    Weather Alert:झारखंड पर दिखेगा मौसम का व्यापक असर, इन 10 जिलों के लोग भारी बारिश और वज्रपात से रहे सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत खूंटी,लोहरदगा जैसे जिलों में दोपहर के बाद झमाझम बारिश देखने को मिली जिससे मौसम सुहाना हो गया. वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली.वही आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट किया गया.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड में ऐसे ही बारिश देखने को मिलेगी.

    आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड पर दिखेगा मौसम का असर

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ़ इन दिनों बंगाल और झारखंड से होकर गुजर रहा है जिसकी वजह से इसका पूरा असर देखने को मिल रहा है. आज झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा,गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर जिलों के लोगों को आज बारिश से परेशानी हो सकती है.

    दोपहर 2:00 बजे के बाद बदलेगा कोल्हान के जिलों का मौसम

    कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर देखने को मिली. हालांकी बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही लेकिन जितनी बारिश होनी चाहिए उतनी नहीं हुई. वही उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा आज भी कोल्हान में दोपहर 2:00 बजे बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और भारी बारिश हो सकती है.

    पिछले 24 घंटे में दो डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है.न्युनतम तापमान में भी एक डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है.वही आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड के तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news