Weather Alert: आज झारखंड के इन 8 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम, रहें सावधान,पढें IMD का ताजा अपडेट

    Weather Alert: आज झारखंड के इन 8 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम, रहें सावधान,पढें IMD का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में इन दिनों लगातार उतार चढाव का दौर जारी है. जहां कभी गरज के साथ बारिश हो रही है तो वहीं कभी कड़कड़ाती धूप से लोगों का हाल हो रहा है.दोपहर के समय कुछ जिलो में गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है तो वही शाम होते होते मौसम सुहाना हो रहा है. वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 8 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

    आज इन 8 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सा और आठ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.आज जिन 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है उन जिलों में साहिबगंज, देवघर, गोड्डा,धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ शामिल है.

    पढें राजधानी रांची का हाल

    वही राजधानी रांची के मौसम की बात की जाए तो आज रांची के कुछ हिस्सा में आंशिक बादल छाए रहेंगे हलांकि मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा.आज रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    अगले 24 घंटे में दो डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.वही न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढक सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमन 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news