Weather Alert:आज झारखंड में तांडव मचा सकता है मौसम, कोल्हान के इन तीन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट  

    Weather Alert:आज झारखंड में तांडव मचा सकता है मौसम, कोल्हान के इन तीन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत लोहरदगा खूंटी और अन्य पूर्वी सिंहभूम जैसे अन्य जिलों में भी बारिश देखने को मिली. जिससे मौसम पूरी तरीके से ठंडा हो गया.लोगों को कड़क धूप से हो रही उमस वाली गर्मी से भी निजात मिल गया.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 3 दिनों तक झारखंड में मानसून का दौर ऐसे ही जारी रहेगा.यानी 3 दिनों तक झारखंड में बारिश की संभावना है.

    अगले 3 दिन तक झारखंड में सक्रिय रहेगा मानसुन

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और पहाड़ी इलाकों में एक ट्रफ़ बना हुआ है जिसका असर झारखंड पर आने वाले अगले 3 दिनों तक देखने को मिलेगा.15 सितंबर के बाद झारखंड में मौसम सुधरेगा और साफ होगा.फ़िलहाल तीन दिनों तक झारखंड के लोगों को अभी गर्मी से पूरी तरह से राहत मिलने की उम्मीद है.

    कोल्हान के इन तीन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट  

    आज मौसम विभाग की ओर से खास तौर पर झारखंड के तीन जिलों यानी कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में खास तौर पर लोगों को भारी बारिश के साथ बी वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

    आने वाले अगले दो दिनों में 2 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के तपमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई है.वही आने वाले अगले 3 दिनों में झारखंड का अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news