Weather Alert: झारखंड में 2 दिन भारी तबाही मचा सकता है मौसम, इन जिले के लोग रहें सावधान, पढ़े आज का हाल

    Weather Alert: झारखंड में 2 दिन भारी तबाही मचा सकता है मौसम, इन जिले के लोग रहें सावधान, पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में इन दिनों गर्मी की छुट्टी हो चुकी है, जहां रोजाना बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चुका है. वही ठंडी ठंडी हवा से लोगों को राहत मिल रही है.आज यानि मंगलवार के मौसम की बात करे तो आज भी झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.इसके साथ ही वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    सरायकेला में गर्मी ने खूब सताया

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया हलांकि सरायकेला की बात की जाए तो यहां दिन भर धूप खिली रही जिससे लोगों का गर्मी से पसीना छूट गया,लेकिन शाम के समय तेज हवा चली जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली.मौसम विभाग की माने से 31 मई तक कोल्हान प्रमंडल के जिलों में सामान्य से तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है जिससे लोगों को सावधान रहना है.

    29-30 मई को तबाही मचा सकता है मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 मई को झारखंड की राजधानी रांची समेत संथाल परगना के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.इस दौरान गरज के साथ जहां बारिश होगी तो वही आंधी तूफ़ान से भी लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत है.

    इन जिले को सावधान रहने की जरूरत है

    जिन जिलों में 29-30 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है उन जिलों में राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह,रामगढ़, हजारीबाग, देवघर और जामताड़ा शामिल है.वही इन जिलो में वज्रपात को को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.इन दो दिन मौसम भारी तबाही मचा सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news