Weather Alert:आज झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त असर, शीतलहर बढ़ा सकती है परेशानी

    Weather Alert:आज झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त असर, शीतलहर बढ़ा सकती है परेशानी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड, कनकनी, शीतलहर और धुंध के बीच एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय से आ रहे ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से सुबह के समय राज्य के कुछ जिलों में कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं इसकी वजह से कहीं कहीं आंशिक बादल भी छाये रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

    उत्तरी जिलों में छाये रहेंगे आंशिक बादल

    आज पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जिन जिलों में देखने को मिलेगा उनमे झारखंड के उत्तरी भागो में स्थित जिले कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, चतरा और पलामू जिला शामिल है. यहां आंशिक रूप से आसमान में बादल छाये रहेंगे, वहीं दोपहर होते होते मौसम साफ हो जाएगा. वही अन्य जिलों की बात करें तो सुबह के समय कोहरा और दिन में आसमान साफ होते ही  दोपहर में अच्छी धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.

    रांची के कांके और धुर्वा में कनकनी से सावधान रहने की जरुरत

    वहीं राजधानी रांची के मैदानी इलाके कांके और धुर्वा की बात करें, तो यहां आज जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है.यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. वहीं शीतलहरी से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात कर रहे तो राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में सुबह के समय खासा कोहरा देखने को मिला,वही दोपहर होते होते मौसम साफ हो गया. वही राज्य के उत्तरी भागो में कहीं आंशिक रूप से बादल देखने को मिले.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news