Weather Alert: झारखंड के अधिकांश जिलों में आज लू का अलर्ट, रहें सावधान, इस दिन से बदल सकता है मौसम का मिजाज

    Weather Alert: झारखंड के अधिकांश जिलों में आज लू का अलर्ट, रहें सावधान, इस दिन से बदल सकता है मौसम का मिजाज

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. वहीं बीच-बीच में हल्की फुल्की बूंदाबांदी और हवा की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो आज यानी 13 मई को झारखंड के अधिकांश जिलों में लू की संभावना जताई गई है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है, यानी झारखंड के पूर्वी हिस्सों में रहने वाले लोगों को आज खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.

    इस दिन से बदल सकता है झारखंड का मौसम

     मौसम विभाग की माने तो कल यानि 14 मई बुधवार के दिन झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में लू चलने की संभावना है जबकी अन्य हिसों में दोपहर के बाद बादल छाए रहेंगे तो वहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.वही वज्रपात लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है यह स्थिति 16 मई तक देखने को मिलेगी.वही 17 मई से झारखंड के तापमान में एक बार फिर बढोतरी देखने को मिलेगी.

    कल संथाल परगना में लू ने दिखाया अपना असर

     पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए संथाल परगना के कुछ जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिला,जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा. वहीं अन्य जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां,बोकारो पाकुड़ आदि जिलों में बारिश और तेज हवा चली.मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

    पिछले 24 घंटे में दो डिग्री चढ़ा झारखंड का तापमान 

    आपको बताये कि झारखंड के तापमान में पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जिससे झारखंड वासियों का पसीना छूट रहा है. कोल्हान मंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले की बात करे तो पिछले 24 घंटे में दोपहर 3:00 बजे तक धूप खिली रही, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया.वही शाम के चार-पांच बजते ही हवाओं ने अपना रुख बदला और मौसम सुहाना हो गया. वही बूंदबंदी हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news