Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, रहें सावधान 

    Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, रहें सावधान 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पिछले कुछ दिनों से झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है जहां मौसम पूरी तरह से लोगों पर मेहरबान है वहीं आज कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग कि माने तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की वजह से आज झारखंड पर मौसम का व्यापक असर देखा जाएगा जहा कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होगी. वही वज्रपात की भी संभावना है.इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    वही आज यानि 28 मई बुधवार के मौसम की बात की जाए आज राजधानी रांची समेत गुमला,पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सिमडेगा, खूंटी के कुछ हिसों में आज बारिश का असर देखा जाएगा.इन जिला के लोगों को वज्रपात से भी सावधान रहने की जरुरत है.

    कल भी झारखंड में दिखेगा बारिश का व्यापक असर

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानि 29 मई को संथाल परगना के सभी जिलों में भारी बारिश होगी वही तेज हवा और वज्रपात से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.वही 30 मई यानि शुक्रवार के दिन भी गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ में मध्यम दर्जे की बारिश संभावना जताई गई है वही वज्रपात को लेकर लोगों को सावधान किया गया है.

    अगले 3 दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना

     कुल मिलाकर कहे तो मौसम विभाग के अनुसर अगले 3 दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना है वही तेज हवा आंधी तूफ़ान से लोगों को सावधान रहना है.वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है ताकि इस दौरान कोई भी अनहोनी का शिकार ना हो.

    पिछले 24 घंटे में दो डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    झारखंड के तपमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का पारा 2 डिग्री चढ़ चुका है. हालांकी बारिश और हवाओं की वजह से गर्मी पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. पिछ्ले 24 घंटे में कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा की बात की जाए तो यहां कुछ हिसों में बारिश हुई तो वहीं कुछ हिसों में कड़क धूप की वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news