Weather Alert: आज रांची, सिमडेगा, सरायकेला समेत 8 जिलों में तबाही मचायेगा मौसम, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert: आज रांची, सिमडेगा, सरायकेला समेत 8 जिलों में तबाही मचायेगा मौसम, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग की ओर से झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी कुछ जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया था लेकिन शनिवार को मौसम का कुछ खास है असर देखने को नहीं मिला बारिश के नाम पर कुछ जिलों में धूप तो कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई.वही आज यानी रविवार को भी आईएमडी की ओर से झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

    आज रांची, सिमडेगा, सरायकेला समेत 8 जिलों में तबाही मचायेगा मौसम

    मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रांची समेत राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश तबाही मचा सकती है. इन जिलों में रांची, सिमडेगा, सरायकेला,पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, लातेहार, गुमला, पलामू शामिल है.इन जिलों में आज लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यहां भारी बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

     पिछले 24 घंटे में कोल्हान में गर्मी ने किया परेशान

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर हुई है. वहीं यहां पर कड़ी धूप खिली रही जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.एक दिन की धूप ने लोगों का पसीना छुड़ाया वही आज भी सरायकेला में सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है.अंदाज़ लगाया जा रहा है कि आज भी लोगों गर्मी से हाल खराब हो सकता है.

    अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में नहीं आएगा कोई बदलाव

    वहीं झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है वही अगले दो दिनों तक इसमे कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. 3 दिन बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news