Weather Alert:आज झारखंड के इन 20 जिलों में दिखेगा वज्रपात और आंधी तूफ़ान का असर, पढ़े मानसून वापसी पर IMD का बड़ा अपडेट

    Weather Alert:आज झारखंड के इन 20 जिलों में दिखेगा वज्रपात और आंधी तूफ़ान का असर, पढ़े मानसून वापसी पर IMD का बड़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. मौसम विभाग की माने तो अब मानसून वापसी के कगार पर खड़ा है.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही. हलांकि कुछ जिलों में बादल छाए थे और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली जिसे देखकर यह कयास लगाया जा रहा है अगले तीन चार दिनों में झारखंड से मानसून की वापसी हो सकती है.जो लोगों के लिए अच्छी खबर है.

     इन 20 जिलों में दिखेगा वज्रपात और आंधी तूफ़ान का असर

    आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 4 जिलों पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा को छोड़ कर राज्य के 20 जिलों में आज बारिश वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि आज इन जिलों में भले ही बारिश ना के बराबर होगी लेकिन बज्रपात और हवा का असर देखा जाएगा.आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.जिसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    कैसा रहेगा कोल्हान प्रमंडल का मौसम

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां मौसम साफ देखने को मिला हालांकी बीच-बीच में छिटपुट बारिश हुई लेकिन इस मौसम पर कोई भी असर नहीं नहीं पड़ा. आज सुबह से ही सरायकेला में धूप खिली हुई है जिसको देखकर माना जा रहा है कि आज यहां बारिश नहीं होगी.

    अगले दो दिनों में एक डिग्री और गिर सकता है झारखंड का पारा

    वही बात अगर पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.हलाकि अगले दो दिनों के दौरान इसमे एक डिग्री की गिरावट आएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमन 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news