Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात को लेकर अलर्ट,रहें सावधान

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात को लेकर अलर्ट,रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड वासियों के लिए आज एक राहत देने वाली खबर है मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड में बारिश की सम्भावना है.मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के दक्षिणी मध्य भागो में गरज के साथ बारिश होगी.वही तेज हवा चलेगी जिसकी वजह से प्रचण्ड गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.इसके साथ ही आंधी तूफ़ान चलने की भी संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान किया गया है.

    वज्रपात को लेकर अलर्ट,रहें सावधान

    आज झारखंड के कुछ जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घर से बाहर निकालने से मना किया गया है.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 34 डिग्री न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    इन जिलों में परेशानी कर सकती है गर्मी 

    वही आज राज्य के पूर्वी हिस्सों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग की माने तो अगले 72 घंटे में राज्य के पूर्वी हिस्सों में हिट वेव चलने की संभावना है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग की माने से 13 14 और 15 मई को झारखंड के पूर्वी हिसों में जबरदस्त हिट वेव चलेगा जिससे लोगों को बचाने की जरूरत है.

    पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    वही झारखंड के अधिक्तम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जिसकी गर्मी में इजाफा हुआ है जिससे लोगों का हाल बेहाल है.वही आज दोपहर 2:00 बजे बजे के बाद झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.

    सुबह से ही सरायकेला में खिली हैं कड़कड़ाती धूप

     कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया. हालंकी रात के 8:00 से 9:00 बजे यहां तेज हवाएं चली तो वही बूंदाबांदी की वजह से लोगों को राहत की नींद आई. आज यानि सोमवार की सुबह से ही सरायकेला में कड़कड़ाती धूप खिली है जिसमें लोगों का पसीना छूट रहा है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news