Weather Alert:आज भी झारखंड में गरज के साथ होगी बारिश,इन 16 जिलों में वज्रपात का अलर्ट,पढें अपने जिले का हाल

    Weather Alert:आज भी झारखंड में गरज के साथ होगी बारिश,इन 16 जिलों में वज्रपात का अलर्ट,पढें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज यानि मंगलवार को झारखंड के 16 जिलों में मौसम अपना कहर बरपा सकता है जहां दोपहर के बाद गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसे देखते हुए मौसम की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और साथ ही लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    इन 16 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

    जिन 16 जिलों में बारिश वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, दुमका,रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह जिला शामिल है.इन जिलों में आज खास तौर पर लोगों को आंधी तूफान और वज्रपात के समय घर में रहने की सलाह दी गई है.

    कल से झारखंड में कहर बरपा सकती है गर्मी

    वही कल यानि 7 मई से झारखंड में एक बार फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है.जिसके झारखंड वासी परेशान हो सकते हैं.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.

    उमस वाली गर्मी कर सकती है परेशान

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड में भले ही उमस वाली गर्मी पड़े लेकिन कड़कड़ाती धूप से लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि आसमान में बादलों का डेरा रहेगा, हलांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news