Weather Alert:झारखंड में 5 सितंबर तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत,पढ़े मौसम पर IMD का ताज़ा अपडेट

    Weather Alert:झारखंड में 5 सितंबर तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत,पढ़े मौसम पर IMD का ताज़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दो सितंबर मंगलवार से झारखंड में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. जहां अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए है तो कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात का प्रभाव देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग की माने तो 5 सितंबर तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी तो वही तेज हवा भी चल सकती है. वहीं वज्रपात से भी लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    अगले 48 घंटे तक झारखंड में सक्रिय रहेगा मानसून 

    मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में जो निम्न दबाव बना हुआ है उसका असर अगले 24 घंटे तक झारखंड पर प्रभावी रूप से देखने को मिलेगा. जहां राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में पूरी तरह से बारिश का असर देखने को मिलेगा. वहीं अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे तो कहीं हल्की फुल्की या मध्यम बारिश हो सकती है.

    पढे कैसा रहा कोल्हान के मौसम का हाल

    कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में रुक-रुककर तीन-चार बार सरायकेला में और अन्य जिलों में बारिश देखने को मिलेगी वहीं, आज सुबह से ही सरायकेला में तेज हवा  चल रही है जिससे मौसम सुहाना हो चुका है. वही आसमान में बादल दिखायी दे रहे है.यहां भी दोपहर के बाद बारिश हो सकती है.

    पिछले 2 दिनों में 4 डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 2 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वही पिछले 24 घंटे में इसमे और एक डिग्री की गिरावट आई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो दिनों में इसमे दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान  

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news