Weather Alert:झारखंड के इन 10 जिलों में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश,तो इन जिलों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट,पढ़े ताजा अपडेट

    Weather Alert:झारखंड के इन 10 जिलों में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश,तो इन जिलों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट,पढ़े ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. बीच-बीच में हल्की-फुल्की बारिश और हवा की वजह से भले लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत मिल रही है लेकिन दोपहर के समय आसमान से आग बरस रहा है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों का यही हाल रहा.हालंकी कुछ हिस्सा में हल्की फुल्की बारिश हुई जिससे तापमान और गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा.

    11 जून से झारखंड में मिल सकती है गर्मी से राहत

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 11 जून से झारखंड में गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है क्योंकि 11 जून से झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.वही इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

     इन जिलों में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश

    वही आज झारखंड के कुछ जिलों में तेज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.इन जिलों में रांची,पूर्वी सिंहभूमऔर पश्चिमी सिंहभूम,खूंटी, लोहरदगा, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ शामिल है.इन जिलो में ख़ास तौर पर लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है.

    इन जिलों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट

    वही आज कुछ दिनों में प्रचंड गर्मी की संभावना है जिसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है जिन जिलो में आज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है उन जिलों में धनबाद, देवघर, बोकारो, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पलामू, साहिबगंज और गोड्डा शामिल है आज यहां घर से निकलते समय खुद को हाइड्रेट करके ही निकले.

    अगले 2 दिनों में दो डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है हालाकी न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 2 दिनों में झारखंड के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news