Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, वज्रपात से रहे सावधान

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, वज्रपात से रहे सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के लोगों को मानसून से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है मौसम विभाग की माने तो आज भी झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वही तेज हवाओं का झोंका भी चलेगा.जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

    पिछले 24 घंटे में सरायकेला और गुमला में हुई भारी बारिश

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो मानसून का असर सामान्य रूप से देखने को मिला.जहां कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश हुई तो वह कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात भी देखा गया. जहां सबसे ज्यादा बारिश गुमला में 77.5 मिलिमिटर बारिश दर्ज की गई.वही सरायकेला में सुबह 10 से 12 के बीच जबरदस्त बारिश हुई.

    अगले तीन दिनों में तीन डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

     झारखंड के तपमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है वही न्यूनतम तापमान में  एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3 दिनों में झारखंड का अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान में 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तपमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news