Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में 15 से 17 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश,पढ़े आज स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा मौसम 

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में 15 से 17 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश,पढ़े आज स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा मौसम 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में 15 से 17 अगस्त तक झमाझम बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.वहीं आज यानि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बात करें तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में लोगों को भीगकर ही झंडा फहराना पड़ सकता है.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से इसका पूरा असर झारखंड पर आज भी देखने को मिलेगा.

    पढ़े आज स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा मौसम 

    आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.वही वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है.जिसको देखते हुए लोगों को सावधान किया गया है.

    पिछले 24 घंटे में सुहाना रहा कोल्हान के जिलों का मौसम

    वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले में मौसम सुहाना रहा.जहां धूप छाव की आंख मिचौली दिन भर चलती रही,तो वहीं मध्यम-मध्यम चलती हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी.वही आज सुबह से ही सरायकेला में हवा चल रही है जिससे मौसम पूरी तरह से सुहाना है.

    अब भी झारखंड के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश

    वही इस साल मानसून की स्थिति की बात की जाए तो 1 जून से 14 अगस्त तक के बीच अब तक झारखंड में 34 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है. लेकिन फिर भी झारखंड के 13 जिले ऐसे हैं जहां अभी सामान्य से कम बारिश हुई है.वही 4 जिले से जहां रिकॉर्ड तोड़ बारिश दरज की गई.वही 7 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news