Weather Alert:झारखंड में अगले 4 दिन तक होगी झमाझम बारिश, 5 डिग्री और गिर सकता है पारा, पढ़े आज का हाल

    Weather Alert:झारखंड में अगले 4 दिन तक होगी झमाझम बारिश, 5 डिग्री और गिर सकता है पारा, पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के अधिकांश जिलो में पिछले 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई. कई जिलों में हल्की फुल्की बारिश देखी गई गई हालांकी तेज हवाओं की वजह से पूरे झारखंड का मौसम सुहाना हो चुका है. वही पिछले तीन दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 8 से 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है.मौसम विभाग की माने अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान में और 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वही आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है वहीं कई जिले में हल्की फुल्की बारिश या बादल भी देखने को मिलेगा,तो वहीं बादलों की वजह से दिन में मौसम सुहाना रहेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सीयस न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    कोल्हान के जिलों में गर्मी से मिलती राहत

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां,चाईबासा की बात करे तो यहां भी लोगों को काफी ज्यादा राहत मिली है पिछले 24 घंटे में यहां भी बारिश देखने को मिली. हालांकी बारिश उतनी नहीं हुई लेकिन दिन भर बादल छाए रहना और तेज हवाओं की वजह से यहां का मौसम सुहाना रहा.आपको बताये कि जमशेदपुर का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन अब यहां लोगों को राहत महसुस हो रही है क्योंकि पिछले तीन-चार दिनों में यहां के तापमान में 8 से 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

    अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदला हुआ ही रहेगा,यानि झारखंड में बादलों का डेरा रहेगा तो वही तेज हवाएं मौसम को सुहाना बनायेगी.वही अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news