Weather Alert: आज झारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर,इन 4 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम, अलर्ट जारी

    Weather Alert: आज झारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर,इन 4 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम, अलर्ट जारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश वहीं वज्रपात भी देखा गया. आज रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में 4 जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. वहीं इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी.

     इन 4 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम

    आज झारखंड के जिन चार जिलों में मौसम विभाग की ओर से गरज के साथ बारिश और वज्रपात को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिला शामिल है.इन जिलों के कुछ हिस्सों में आज बदलते मौसम का प्रकोप देखने को मिलेगा.मौसम विभाग का कहना है झारखंड से होते हुए चक्रवती ट्रफ गुजर रहा है जिसका असर आज पूरी तरह से झारखंड पर देखने को मिलेगा.इसको देखते हुए झारखंड के दक्षिणी भाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

    कोल्हान में खूब सता रही है गर्मी

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान के सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी देखने को मिला जहां उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल खराब रहा. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है तो न्युनतम तापमान भी एक डिग्री चढ़ चुका है.जिसका असर अब लोगों पर देखने को मिल रहा है जहां गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है.आने वाले दिनों में इसमे और दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news