Weather Alert:आज झारखंड के इन 6 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ सकती है बारिश,पढ़ें IMD की चेतावनी 

    Weather Alert:आज झारखंड के इन 6 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ सकती है बारिश,पढ़ें IMD की चेतावनी 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 48 घंटे के दौरान राजधानी रांची में जिस तरह से बारिश हुई उससे सड़को पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई,वही लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और सड़क पर चलना मुश्किल हो गया लेकिन बुधवार को निकली कड़क धूप ने राज्यवासियों की मुश्किलों को आसान कर दिया और जन जीवन सामान्य हो गया क्योंकि धूप निकालने की वजह से और बारिश न होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली.वही आज मौसम विभाग की ओर से फिर आज राजधानी रांची सहित राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

    इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

    मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों के लोगों को आज सावधान किया गया है उन जिलों में रांची समेत लातेहार, पलामू,कोडरमा, चतरा, गढ़वा, और हजारीबाग जिला शामिल है., इसके साथ ही अन्य जिलों में भी हल्की फुल्की बूंदाबांदी और बारिश देखने को मिल सकती है.कुछ जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है जिससे लोगों को सावधान रहना है.

    पिछले 24 घंटे में कैसा रहा कोल्हान का मौसम

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो मौसम सामान्य देखने को मिला.सुबह से ही पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा में कड़क धूप देखने को मिली जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.वहीं आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी सुबह से सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है जिससे लोगों का पसीना छूट रहा है.

    अगले 24 घंटे में एक डिग्री और चढ़ेगा झारखंड का पारा

    वही पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम में 1° की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news