Weather Alert:झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 8 लोगों की मौत,आज इन 20 जिलों के लोग रहें सावधान

    Weather Alert:झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 8 लोगों की मौत,आज इन 20 जिलों के लोग रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बने लो दबाव की वजह से झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है. आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में वज्रपात से रांची, पाकुड़ हजारीबाग, साहिबगंज और गिरिडीह में 8 लोगों की मौत हो चुकी है.वही आज यानी 25 जुलाई शुक्रवार के दिन झारखंड के 20 जिलों में भारी बारिश के साथ बज्रपात की संभावना जतायी गयी है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    आज इन 20 जिलो के लोग रहें सावधान

    मौसम विभाग की माने तो आज जिन जिलों में बारिश और वज्रपात का कहर देखा जाएगा उन जिलों में रांची,लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा,खूंटी, सिमडेगा, गुमला, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा दुमका जिला जिला शमिल है जहां मध्यम दर्जे की बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवा का असर देखा जाएगा.

    कोल्हान के इन तीन जिलों में  वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग की माने तो आज यानी शुक्रवार के दिन खास तौर पर कोल्हान के तीन जिलों के लोगों को भारी बारिश के साथ वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत दी गई है. इसको देखते हुए पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 28 जुलाई तक झारखंड में मौसम का यही हाल रहने वाला है.

    पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान की बात करे तो इसमे 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.हलांकि न्युनतम तापमान में कोई भी बदलाव नहीं आया है मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में और एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news