Weather Alert:आज भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहेगा झारखंड का मौसम,5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert:आज भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहेगा झारखंड का मौसम,5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों अपना मिजाज बदल चुका है.जहां पिछले 2 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है तो वही तेज आंधी के साथ वज्रपात भी देखा जा रहा है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात देखा गया वहीं आज भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.आज यानि रविवार के दिन भी झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी वही वज्रपात की भी संभावना है.

    18 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 18 अप्रैल तक झारखंड के मौसम में ऐसा ही बदलाव देखने को मिलेगा य यानि झारखंड में झमाझम बारिश होगी. जिस तरीके से पिछले दो-तीन दिनों से झारखंड में बारिश हो रही है उससे लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन झारखंड के किसानों के लिए यह मुसीबत बन चुकी है खेतों में लगी फसल ख़राब हो रही है.

    पांच जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट 

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के उत्तर पश्चिम भागो में बारिश का कहर देखने को मिलेगा.कोडरमा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और पलामू जिला में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा.इन जिलो में तेज बारिश के साथ हवा भी चलेगी तो वही वज्रपात की भी संभावना है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

    पढें अपने जिले का तापमान 

    आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news